
न्यूज़ दर्शन@ बलरामपुर। जिला में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता के मार्गदर्शन कांग्रेस के कथित अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में एआई (AI) समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए कथित अशोभनीय व्यवहार के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल ने कांग्रेस पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि बिगाड़ने का आरोप लगया। धरना प्रदर्शन में किसान मोर्चा मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता सबल सिंह मुशर्रफ अंसारी,रासीद खान बड़ी संख्या में भाजपा व किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहें।



