Homeकार्यवाहीशिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पेयजल सुविधा हेतु पुनः उपलब्ध कराया...

शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पेयजल सुविधा हेतु पुनः उपलब्ध कराया गया हैंडपंप राहगीरों और ग्रामीणों को मिली राहत

न्यूज़ दर्शन लाइव @बलरामपुर जिला प्रशासन आमजन की सुविधाओं से जुड़े मामलों पर लगातार सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में एनएच-343 सड़क किनारे जामवंतपुर औघड़पारा स्थित शासकीय विद्यालय परिसर के हैंडपंप के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया था कि एक निजी व्यक्ति द्वारा हैंडपंप के बोर में मोटर डालकर उसका निजी उपयोग किया जा रहा है, जिससे राहगीरों एवं आम नागरिकों को पेयजल सुविधा मे समस्या हो रही थी।
मामले की जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर कार्यपालन अभियंता द्वारा तत्काल संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्ति को समझाइश दी गई कि उक्त जलस्रोत सार्वजनिक उपयोग के लिए स्थापित किया गया है तथा इसका लाभ सभी नागरिकों को मिलना चाहिए। विभागीय अधिकारियों की समझाइश के बाद संबंधित व्यक्ति ने सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए मोटर को निकाल दिया।
इसके पश्चात विभाग द्वारा निजी उपयोग में लिए जा रहे ट्यूबवेल को हटाकर वहां पुनः हैंडपंप की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे अब राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
प्रशासन ने कहा है कि सार्वजनिक सुविधाओं पर आमजन का समान अधिकार है तथा ऐसी किसी भी शिकायत की जानकारी मिलने पर प्रशासन द्वारा तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!