Homeस्वागतसीतापुर के ग्राम मिठुआ एवं आसपास के ग्रामीणों ने किया विधायक का...

सीतापुर के ग्राम मिठुआ एवं आसपास के ग्रामीणों ने किया विधायक का भव्य स्वागत,लड्डुओं से तौला

ग्रामीणों से मुलाकात हेतु जनसभा में पहुंचे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो,,

सीतापुर मंडल के ग्राम मिठुआ में विधायक रामकुमार टोप्पो जी का भव्य जनसभा लगा, जिसमें आस पास के ग्रामीण भारी संख्या में सम्मिलित हुए,,
न्यूज़ दर्शन@अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी के साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए,,
जानकारी अनुसार तकरीबन एक साल पूर्व ग्रामीणों ने चुनाव के दौरान विधायक जी से मिठुआ से गुजारने वाली माडं नदी में पुल निर्माण करवाने का मांग किया था जिस पर सीतापुर विधायक जी ने अपनी सहमति जताई थी,,
आप को बता दें कि इस पुल के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों ने काफी लम्बा इंतजार किया है,,जो कि अब बनने जा रहा है
इस बार के बजट में सीतापुर मिठुआ मांड नदी पुल के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपए का बजट मिला है जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह माहौल है,

इस पुल के निर्माण होने से कई ग्राम पंचायत के लोगों को सीतापुर मुख्यालय आने में काफी सुविधा होगी,
वहीं क्षेत्र वासियों का कहना है कि इस पुल को लेकर हम लोगों की उम्मीद थम सी गई थी लेकिन विधायक रामकुमार टोप्पो के पहल से आज यह पुल बनने जा रहा है जिसका भूमि पूजन आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी के कर कमल हुआ , पुल निर्माण होने की ख़ुशी में क्षेत्र के लोगों ने लडडु से तौल कर विधायक ज़ी का आभार व्यक्त किया इस भूमि पूजन में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता संग क्षेत्र की जनता काफी संख्या में उपस्थित रहे,,

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!