Homeछत्तीसगढ़राजपुरभाजपा किसान मोर्चा ने मरीजों को बांटे फल, स्कूली बच्चों का पाठ्य...

भाजपा किसान मोर्चा ने मरीजों को बांटे फल, स्कूली बच्चों का पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

मुशर्रफ अंसारी // संवाददाता //


न्यूज़ दर्शन@राजपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर राजपुर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से की गई, जहां किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मरीजों को फल वितरण किया गया तथा उनके परिजनों से भी संवाद स्थापित कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

सेवा कार्यों की कड़ी में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लिया। इसी क्रम में स्थानीय छात्रावास का दौरा कर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री (शैक्षणिक किट) प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना रहा।


कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरालाल चौधरी ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जावंशी यादव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंडल महामंत्री बालेश्वर यादव सहित कई वरिष्ठ किसान एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाजसेवा और जनहित के कार्यों को इसी तरह निरंतर जारी रखा

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!