Homeकिसान मोर्चाछत्तीसगढ़किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों...

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया , कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज, जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण


न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर (छत्तीसगढ़), 16 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन जिले में सेवा और सामाजिक कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री विकास मंडल के नेतृत्व में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर कोरवा आश्रम ग्राम चटनिया, जिला बलरामपुर में कोरवा जनजाति के बच्चों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया गया तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बच्चों के साथ मिलकर खुशी साझा की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में बच्चों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


इसी क्रम में शाम के समय जिला अस्पताल बलरामपुर में संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा कार्यक्रम “भारत मां की रसोई” में भी सहभागिता निभाई गई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं भोजन उपलब्ध कराया।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने कहा कि
“भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री आलोक सिंह ठाकुर जी किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हम कामना करते हैं कि वे इसी तरह किसानों और समाज के हित में कार्य करते रहें। जिला स्तर पर हम सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में किसानों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण, आश्रम के बच्चे तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस दिन को सेवा और सहयोग के रूप में मनाया।
पोर्टल में लगाने के लिए बीच-बीच का न्यूज़ को हाइलाइट करते हुए बोर्ड करके बनाकर भेजिए बड़े अक्षरों में बाकी न्यूज़ सही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!