HomeUncategorizedराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास,पर सरगुजा में होगा आगमन,जनजातीय गौरव दिवस...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास,पर सरगुजा में होगा आगमन,जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि होंगी शामिल

न्यूज़ दर्शन@अंबिकापुर सरगुजा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी। राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों-देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती हैं। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के हेलिकॉप्टर से 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगी और पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके, राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।

ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ

अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में जनजातीय प्रमुखों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला लगाया गया है।

इस दौरान जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।

डेढ़ घंटे सरगुजा में रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान करीब डेढ़ घंटे सरगुजा में रहेंगी। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से वे सुबह 11.00 बजे गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी। 11.15 बजे से 12.25 तक राष्ट्रपति गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। 12.30 बजे वे गांधी स्टेडियम पहुंचेगी और 12.40 बजे वे हेलीकाप्टर से रवाना हो जाएंगी।


प्रवास के दौरान रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सरगुजा प्रवास पर पहुंचने वाली दूसरी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति सरगुजा प्रवास पर पहुंचने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। 1952 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद अविभाजित सरगुजा के प्रवास पर पहुंचे थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने पंडोनगर के जिस 6 साल के पंडो बच्चे को गोद में लेकर बंसत नाम दिया था, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बसंत से भी मुलाकात करेंगी। बसंत पंडो की उम्र वर्तमान में 80 वर्ष है।

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन नृत्य महोत्सव

प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के पहले दिन जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रों से पहुंचे लोक नर्तक दलों ने पारंपरिक जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य महोत्सव के विजेताओं को भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जवाबदेही एसपीजी ने संभाल ली है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था के लिए अंबिकापुर में रहेंगे।

वहीं एडीजी सहित 6 आईपीएस एवं अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित दो हजार सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुबह 6 बजे से तीन बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में बंद कर दिया गया है। शहर में कुल 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शहर के बड़े इलाके में बेरिकेडिंग रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरगुजा अंबिकापुर में स्वागत करने के लिए सरगुजा के सभी समाज उत्सुक है खासतौर से जनजातीय समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूरा सरगुजा संभाग में हर्ष का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!