
संतोष गुप्ता l न्यूज़ दर्शन लाइव
थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 00/2026 धारा सदर 8.18 एन.डी.पी.एस.एक्ट
1. सहादुर नगेशिया पिता देशिया नगेशिया, उम्र 34 साल, सा. खजूरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।
2. दुईला नगेशिया पिता गोंदरा नगेशिया, उम्र 40 साल, सा. खजूरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।
-ः विवरण:-
दिनांक 12.03.026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया के द्वारा खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है। मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीकी हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा एस.एफ.एल., प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार घटना स्थल का अवलोकन करने पर अवैध रूप से अफीम का खेती होना पाया गया। मुखबिर के बताये अनुसार आरोपी सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया खेत में लगे फसल का देखरेख करते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस स्टॉफ के द्वारा घेराबंधी कर दौड़ा कर पकड़ा गया, जिनको नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. सहादुर नगेशिया पिता देशिया नगेशिया, उम्र 34 साल, सा. खजूरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंधा जिला बलरामपुर 2. दुईला नगेशिया पिता गोंदरा नगेशिया, उम्र 40 साल, सा. खजूरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर का होना बताये।
परीक्षण पर अवैध मादक पदार्थ अफीम का होना पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना/कार्यवाही शुरू की गई। संदेहियों के कब्जे में लगे अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती का अवैध मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम को जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फल सहित उखाड़ कर विधिवत बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया, बरामदगी पश्चात् अवैध मादक पदार्थ अफीम को जड़, तना, फूल, पत्ती एवं फल के साथ तौल कराया गया जो कुल 1883.76 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 2,00,00,000/- का होना पाया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 8,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट का होना पाए जाने पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही जारी है। मामले में फाइनेंसियल गतिविधियों की जांच भी की जा रही है।
विदित हो कि, अफीम की फसल लगाने के दोनों मामलों में विधिवत विवेचना कार्यवाही हेतु पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, साथ ही साथ तत्संबंध में पुलिस, प्रशासन एवं फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा पूरे जिले में (विशेष कर सरहदी क्षेत्रों में) सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, चेकिंग के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधियां आपराधिक कृत्य करना पाए जाने पर संबंधित आरोपीगण के विरूद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी, बलरामपुर पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही।



