HomeUncategorizedपीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक मदद

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक मदद

संतोष गुप्ताl न्यूज़ दर्शन -चांदो

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक मदद
सहायता राशि से कृषि कार्य में मिली सहुलियत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण किसानों के लिए सशक्त आर्थिक आधार बन रही है। बलरामपुर विकासखंड के ग्राम जाबर निवासी कृषक श्री राजकुमार सिंह भी इस योजना से लाभ प्राप्त कर खेती-किसानी को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। आज उन्हें इस योजना की 22वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें खेती के कार्यों में समय पर सहयोग मिला है।
श्री राजकुमार सिंह ने बताया कि वे कई वर्ष से पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं। प्रत्येक किस्त से खेती संबंधी कार्यों में सहायता मिलती है, वे बताते है कि इस बार प्राप्त राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी में करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सहायता समय पर उपलब्ध होने से कृषि कार्य में आसानी हो गई है।
इसी प्रकार ग्राम जमुआटांड के श्री अघुन राम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से किसान अपने खेती संबंधी संसाधन समय रहते जुटा पा रहे हैं और आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती में आवश्यक निवेश के लिए वित्तीय संबल प्रदान करना तथा कृषि कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता देना है।
पीएम किसान योजना से लाभान्वित होकर श्री राजकुमार सिंह एवं श्री अधुन राम जैसे अन्य किसान आत्मविश्वास के साथ आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कृषि क्षेत्र की उन्नति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

सहायता राशि से कृषि कार्य में मिली सहुलियतबलरामपुर, 13 मार्च 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण किसानों के लिए सशक्त आर्थिक आधार बन रही है। बलरामपुर विकासखंड के ग्राम जाबर निवासी कृषक श्री राजकुमार सिंह भी इस योजना से लाभ प्राप्त कर खेती-किसानी को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। आज उन्हें इस योजना की 22वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें खेती के कार्यों में समय पर सहयोग मिला है।
श्री राजकुमार सिंह ने बताया कि वे कई वर्ष से पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं। प्रत्येक किस्त से खेती संबंधी कार्यों में सहायता मिलती है, वे बताते है कि इस बार प्राप्त राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी में करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सहायता समय पर उपलब्ध होने से कृषि कार्य में आसानी हो गई है।
इसी प्रकार ग्राम जमुआटांड के श्री अघुन राम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से किसान अपने खेती संबंधी संसाधन समय रहते जुटा पा रहे हैं और आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती में आवश्यक निवेश के लिए वित्तीय संबल प्रदान करना तथा कृषि कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता देना है।
पीएम किसान योजना से लाभान्वित होकर श्री राजकुमार सिंह एवं श्री अधुन राम  जैसे अन्य किसान आत्मविश्वास के साथ आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कृषि क्षेत्र की उन्नति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!