

न्यूज़ दर्शन@चांदो/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जोधपुर निवासी उदय कच्छप पेसे से ग्राम पंचायत सचिव है वर्तमान में ग्राम पंचायत नवाडीहकला में पदस्थ है। शासन ने झारखंड बॉर्डर ग्राम पंचायत करचा में धान का अफ़रा तफरी और बिचौलियों को रोकने के लिए बैरियर लगाया है। जहां ग्राम पंचायत सचिव उदय कच्छप का भी ड्यूटी लगा हुआ था मंगलवार रात करीब 8:30 बजे करचा बैरियर से घर लौटते वक्त ग्राम पंचायत जोधपुर में बलरामपुर चांदो मुख्य मार्ग पर आमने-सामने बाइक टकरा गया। जिससे सचिव उदय कश्यप का हाथ में चोट आया है गाड़ी का सामने का हिस्से का परखच्चे उड़ गया। बताया जाता है सामने से दो लोग झारखंड निवासी चंदू में मेला देखने पहुंचे थे जहां हरिया दारु पीकर तेज रफ्तार बाइक चल रहा था तभी यह घटना घटा।



