Homeब्रेकिंग न्यूज़किसान मोर्चाबिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी का रायपुर...

बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी का रायपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने किया आत्मीयता से स्वागत

न्यूज़ दर्शन@रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नितिन नवीन जी से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी ने स्वागत किया ।

आपको बता दे बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं में जबरदस्त उत्साह है चुनाव के बाद पहली बार पहुंचे, भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री नितिन नवीन का स्वागत में किसी प्रकार का कमी नहीं रखना चाहते हैं।

​इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जी ने बिहार विधानसभा चुनाव में, विशेषकर बांकीपुर सीट पर लगातार पाँचवीं बार मिली ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह शानदार जीत जनता के बीच उनके प्रति गहरे विश्वास और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का प्रमाण है।

प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा श्री नवीन जी का मार्गदर्शन और अनुभव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में पार्टी और जनता का कल्याण होता रहे।

मौके पर जी.वेंकटेश्वर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,नवीन विश्वकर्मा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा, जनपद पंचायत सभापति देवेंद्र सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी महेश कौशल साथ ही अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!