Homeबलरामपुरबलरामपुर : प्रधानमंत्री जी का 75 वां जन्मदिवस पर मंडल स्तर पर...

बलरामपुर : प्रधानमंत्री जी का 75 वां जन्मदिवस पर मंडल स्तर पर 75 पेड़ लगाने का लक्ष्य भाजपा किसान मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल जी के नेतृत्व एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मन्नालाल चौधरी के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम लगाने का लक्ष्य हो रहा है पूरा

बलरामपुर@न्यूज़ दर्शन। सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती पर प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के आह्वान पर एवं भाजपा बलरामपुर जिला श्री ओमप्रकाश जायसवाल जी के मार्गदर्शन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुन्नालाल चौधरी जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के प्रभारी एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री विकास मंडल जी की उपस्थिति एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण यादव जी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा मंडल रामानुजगंज के तत्वधान में एक पेड़ मां के नाम के तहत 75 पेड़ रामानुजगंज मंडल के भंवरमाल शक्ति केंद्र में लगाया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष श्री सीताराम गुप्ता जी,कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री विकास मंडल जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयप्रकाश गुप्ता जी,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण यादव जी,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री बी डी लाल गुप्ता जी,मंडल महामंत्री बासुदेव राय जी,उत्तम गुप्ता जी , लालमोहन ठाकुर जी,संजीत गुप्ता जी,संतोष यादव जी, जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला खलखो जी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!