Homeश्रधांजलिझीरम घाटी के शहीद नेताओं को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

झीरम घाटी के शहीद नेताओं को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कमेटी ने दो मिनट का मौन रख किया नमन

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। आज 25 मई को झीरम घाटी हमले की बरसी पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में झीरम घाटी के शहीद नेताओ व सुरक्षा बलों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

शहीद नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।

जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह (राजू) ने कहा झीरम घाटी हमला केवल कांग्रेस पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला था। शहीद नेताओं का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा है और उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प हमें लेना होगा।”

सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नन्हेलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, गोविंद राम, हंसनाथ हुसैन, संजय खाखा, अर्जुन यादव, सूरजदेव ठाकुर,पारस यादव, संतन भगत, अमरदीप पैकरा, विनोद मेहता, महिला कांग्रेस से पार्षद वार्ड क्र.11 शकीना परवीन, पार्षद वार्ड क्र.05 रीना कुजूर, पार्षद वार्ड क्र.02 बिरजनिया,सेवादल से प्रेमसागर सिंह, युवा कांग्रेस से सादिक सिद्दिकी (पलटन), शोएब सिद्दिकी, सीबी सिंह, फैज अशरफ, अरमान अली,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!