Homeघटनानक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सीमा से लगे झारखंड के ओरशा पाठ में सड़क...

नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सीमा से लगे झारखंड के ओरशा पाठ में सड़क निर्माण में लगे मुंशी को गोली मारी, जेसीबी जलाया

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र से लगे ओरसा पाठ झारखंड राज्य में निर्माण कार्य मुंशी अयूब खान पिता हमीबूद्दीन उम्र लगभग 55 वर्ष के देख रेख में चल रहा था । सूत्रों के अनुसार बुधवार बीती रात सड़क का काम देख रहा मुंशी अयूब खान पिता हमीबूद्दीन खान को नक्सलियों के द्वारा मुंशी अयूब खान का हाथ बांधकर गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर कर दी गई ,वहीं सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया दिया गया जिससे जेसीबी जल गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

काफी समय से क्षेत्र में नक्सली गतिविधि बिल्कुल लुप्त था अचानक नक्सलियों के द्वारा घटना का अंजाम देने के बाद लोग अचंभित है। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है नक्सली के द्वारा लेवी असुलने के उद्देश्य इतना बड़ा घटना को अंजाम दिया ताकि लोगों मेंमें दहशत हो


प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर झारखंड पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पहुंच चुके है। प्रथम दृश्य घटना कैसे हुई उसकी जांच की जा रही है वहीं मृतक के परिवार के साथ साथ क्षेत्र के लोग मृतक का शव लेकर सड़क पर हड़ताल में बैठ गए लोगों कहना है कि प्रशासन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दे जब तक मैं तक के परिवार को आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

इस समय छत्तीसगढ़ के चांदो सामरी के झारखंड सीमा से लगे क्षेत्र में सड़क का निर्माण जोरों पर है इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। हालांकि बलरामपुर पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!