Homeकार्यक्रमश्री राम जी के जन्मोत्सव पर प्राचीन श्री राम मंदिर कंदरी में...

श्री राम जी के जन्मोत्सव पर प्राचीन श्री राम मंदिर कंदरी में विविध कार्यक्रम,सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री सतानंद जी महाराज का मिला आर्शीवाद

न्यूज़ दर्शन@कंदरी/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक प्राचीन श्री राम मंदिर रामनवमी पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सनातनियों के द्वारा बाइक रैली मंदिर में पूजा पाठ के बाद श्री राम मंदिर ठाकुर बाड़ी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट अंबिकापुर के सहयोग से भंडारा का व्यवस्था किया गया। रामनवमी पर समस्त कार्यक्रम प्रसिद्ध कथावाचक वृंदावन से आये श्री सतानंद महाराज जी के उपस्थिति में संपन्न हुआ। करीब 1 वर्ष पूर्व श्री राम मंदिर कंदरी प्रांगण में विशाल आयोजन किया गया था जिसमें यज्ञ के साथ कथा वाचन का कार्यक्रम एवं लाखों श्रद्धालुओं के लिए 10 दिनों तक भण्डारा का आयोजन हुआ था तब से बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र अंतर्गत 500 वर्ष प्राचीन श्री राम मंदिर कंदरी सुर्खियों में आया अब दूर-दूर से लोग मंदिर का दर्शन करने पहुंच रहे है।

श्री राम मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर उपस्थित सभी सनातनियों को संबोधित करते हुए श्री सतानंद महाराज जी ने रामनवमी का महत्व और हमारा हिंदू धर्म क्यों श्रेष्ठ है। श्री सतानंद जी महाराज ने जिस तरह से भोले वाले आदिवासियों का छल कपट कर पास्टर,पादरियों के द्वारा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है इस पर भी लोगों से चर्चा की लोगों से अपील किया कि ईसाइयों के द्वारा दिए जा रहे किसी प्रकार का प्रलोभन में न आए। लोग कन्वर्ट हो चुके हैं वह वापस सनातन धर्म में आय मान सम्मान से घर वापसी कराया जाएगा, महाराज जी ने उपस्थित आदिवासी समाज के साथ सभी को शराब एवं मांस का सेवन न करने का आव्हान किये।

श्री सतानंद महाराज जी का आगमन कंदरी राम मंदिर प्रांगण में हो रहा है सुनकर भक्तों भारी भीड़ उमर पड़ा। श्री सतानंद महाराज जी क्षेत्रीय लोगों से मिलकर श्री राम मंदिर कंडरी का संपूर्ण विकास कराना चाहते हैं जिससे प्रदेश ही नहीं पूरे देश में श्री राम मंदिर कंदरी का पहचान और प्रसिद्धि हो। आपको बता दे श्री सतानंद जी महाराज जी का क्षेत्र के लोगों से लगाओ अपनापन हो चुका है और लोगों का स्नेह प्यार से छत्तीसगढ़ के बलरामपुर खींचे चले आते हैं। रामनवमी के इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता, वरिष्ठ जन व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!