Homeघटनाबलरामपुर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम शोकाकुल परिवार से...

बलरामपुर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। 1 अप्रैल 2025 आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विगत दो दिवस पूर्व जिले के जामवंतपुर निवासी श्री विश्वनाथ मिस्त्री के दो बच्चों की आकस्मिक मृत्यु पर पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने बच्चों के माता-पिता से मिलकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि दुखः के इस घड़ी में शोकित परिवार को ईश्वर धैर्य और संयम प्रदान करे। इस दौरान उन्होंने परिवार की सहायता के लिए स्वेच्छानुदान राशि एवं राशन सामग्री दिये। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मुआवजा राशि जल्द प्रदान करने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

बलरामपुर जिले में तालाब में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, भाई को डूबता देख बहन बचाने के लिए कूद गई। इसी दौरान दोनों डूब गए। घटना रामानुजगंज थाना इलाके के तातापानी चौकी की है।

जानकारी के मुताबिक, सुभाषनगर गांव के तालाब के पास सोमवार दोपहर नेहरूनगर के रहने वाले मानवी मिस्त्री (14 साल), उसका भाई मोहित मिस्त्री (9 साल), सुभाषनगर के 2 बच्चे टिया और आनंदी मंडल खेल रहे थे। खेलते-खेलते तालाब के पास चले गए।

बलरामपुर 2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तालाब में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, भाई को डूबता देख बहन बचाने के लिए कूद गई। इसी दौरान दोनों डूब गए। घटना रामानुजगंज थाना इलाके के तातापानी चौकी की है।

जानकारी के मुताबिक, सुभाषनगर गांव के तालाब के पास सोमवार दोपहर नेहरूनगर के रहने वाले मानवी मिस्त्री (14 साल), उसका भाई मोहित मिस्त्री (9 साल), सुभाषनगर के 2 बच्चे टिया और आनंदी मंडल खेल रहे थे। खेलते-खेलते तालाब के पास चले गए थे।

आनन-फानन में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। - Dainik Bhaskar

आनन-फानन में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे थे।

डूबते भाई को बचाने कूदी बहन

इस दौरान 9 साल का मोहित तालाब में उतरकर नहाने लगा था। नहाने के दौरान वो गहरे पानी के अंदर चला गया था। उसे अचानक डूबता देख बहन मानवी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई थी। भाई को बचाते-बचाते वह भी गहरे पानी में चली गई। जिससे दोनों डूब गए थे।

पिता ने बाहर निकाली दोनो लाश

बाकी दो बच्चों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों को डूबता देख वे बाहर निकल गए थे। तालाब से भागकर गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। आनन-फानन में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे थे।

मानवी-मोहित के पिता विश्वनाथ मिस्त्री ने तालाब में कूदकर दोनों को बाहर निकाला था। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। दोनों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर था।

छुट्टी के चलते खेल रहे थे बच्चे

ग्रामीणों ने बताया कि, सोमवार को छुट्टी होने के कारण चारों बच्चे खेलने चले गए थे। खेलते समय तालाब के पास पहुंच गए। हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से नेहरूनगर में मातम पसर गया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!