Homeक्राइमनाबालिक को बहला फुसलाकर आइसक्रीम खिलाने के नाम पर दैहिक शोषण करने...

नाबालिक को बहला फुसलाकर आइसक्रीम खिलाने के नाम पर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी पास्टर गिरफ्तार

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी डेविड जोसेफ उम्र 55 वर्ष निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा – 296,351(3) 309 (4)109 BNS के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले का विवरण प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी द्वारा दिनांक 15-3-2025 को बहला फुसलाकर कर आइस्क्रीम देने के बहाने अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध की अपराध क्र.- 92/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर पर टीम किया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जे पी गुप्ता के निर्देशन में एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम द्वारा आरोपी डेविड जोसेफ निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा को उसके निवास में दबिश देकर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को आइस्क्रीम देने का लालच देकर दैहिक शोषण करना स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उप निरी. शील मनी टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू, मुद्रिका दुबे, पदम् राज सिंह, महिला आर. शकुंतला नेताम, संगीता लहरें का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!