
न्यूज़ दर्शन लाइव @बलरामपुर इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज के मार्गदर्शन में तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उर्वरक एवं कीटनाशक निरीक्षक तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रामानुजगंज स्थित कृषक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कृषक सेवा केंद्र संतोष कुमार यादव की बीज विक्रय संबंधी लाइसेंस एवं गोदाम का भी निरीक्षण कर उपलब्ध कृषि आदानों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि कीटनाशक विक्रय लाइसेंस का नवीनीकरण लंबित था, जिसके संबंध में संबंधित संचालक द्वारा निर्धारित शुल्क जमा किए जाने की जानकारी प्रस्तुत की गई। निरीक्षण में दो प्रकार के एक्सपायरी कीटनाशक उत्पाद पाया गया। जिन्हें नियमानुसार तत्काल जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही वैध दस्तावेजों के साथ ही किसानों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप सामग्री ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हितों की सुरक्षा एवं कृषि आदानों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद, बीज एवं कीटनाशकों के विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी



