
न्यूज़ दर्शन@चांदो। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र का मामला पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्राथी कलेश्वर नाग पिता जगतु नाग निवासी नवाडीहकला पियार टोली थाना चांदो जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा चांदो थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक. 18/02/2025 को प्रार्थी अपनी पत्नी की डिलीवरी हेतु दोनों अंबिकापुर गए थे। प्रार्थी की तिलासो नाग पति स्वर्गीय लड्डू उम्र 65 वर्ष ग्राम नवाडीकला पियार टोली घर से अकेली रहती थी दिनांक 24/02/2025 को मितानिन सीमा कुजूर के द्वारा फोन के माध्यम से बताई कि आपकी सास की मृत्यु हो गई है सूचना मिलने पर प्रार्थी अंबिकापुर से ग्राम नवाडीकला पियारटोली आया तो देखा।

दरवाजा बाहर से बंद था सीकरी लगा हुआ था जिसे वह खोलकर देखा तो उसकी सास घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ी हुई थी सर में चोट का निशान था मृत तबस्था में पड़ी थी सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मामला पंजीवध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के द्वारा तत्काल टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात मृत्यु का कारण का पता लगाने के लिए दिशा निर्देश दिए साइबर की टीम, चौकी गणेशमोड की टीम थाना चांदो एवं डॉग एस्कॉर्ट एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर भी हर दृष्टिकोण से पूछताछ जांच पड़ताल शुरू किया इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि गांव के ही बोडरा उर्फ रूपदेव नाग पुलिस को चकमा देखकर भागने का प्रयास कर रहा है पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दास डबरा दबोचा आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि जादू टोना के वजह से मेरे घर के दो बच्चे की मृत्यु पानी में डूबने तथा एक्सीडेन्ट से हो गई थी जादू टोना के संदेह के वजह से मैं मृतक को ईट से कुचल कर मार डाला। पुलिस के अनुसार आरोपी के द्वारा जादू टोना के शक पर तिलोसा देवी को ईंट से मृतिका के सिर को कुचला ल सबसे पहले आरोपी जादू टोना के आरोप में करीब 11:30 रात को लकड़ी के नुकीला टुकड़ा से आंख को फोड़ डाला उसके बाद वहां पर रखा ईंट से सिर कुचला जिससे मृतिका की जान चली गई ।

चांदो थाना प्रभारी दुवेंद्र सिंह टेकाम वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अन्य पुलिस कर्मी के सहयोग से 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



