Homeबड़ी खबरेचांदो सहकारी समिति में दो किसानों को मिला टोकन, 29 नवंबर को...

चांदो सहकारी समिति में दो किसानों को मिला टोकन, 29 नवंबर को हुआ श्री गणेश

न्यूज़ दर्शन@चांदो। धान खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ शासन पूरी तरह से तैयार है 14 नवंबर से किसानों का धान खरीदने के लिए जिले में सहकारी समिति में पूरा तैयारी हो चुकी है परंतु चांदो धान खरीदी केंद्र में 29 नवंबर शुक्रवार को दो किसानों ने अपना ध्यान बेचने पहुंचे जहां जनप्रतिनिधियों ने किसानों का सम्मान माला पहनकर एवं लड्डू खिलाकर किया। इस सत्र में लेट बारिश के कारण किसानों का धान पकाने में समय लग रहा है करीब 50% किसानों का धान अभी भी खेत में है। मौके भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल सहायक नोडल अधिकारी किरण टोप्पो,मडवा सरपंच पति अमरसाय नगेसिया,वरिष्ठ श्याम सुंदर सिंह,शिव शंकर शुक्ला खरीदी प्रभारी अनुज सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर फरीद अंसारी आदिल अंसारी एवं किसान मौजूद रहे।

चांदो सहकारी समिति में सत्र 2024 25 में कुल 1341 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिसमें से मात्र 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक दो किसानों ने अपना धान बेचा है। जिस धीम गति से किसानों का सहकारी समिति में पहुंचना हो रहा है। आने वाले समय में किसानों को धान बेचने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!