Homeस्वास्थआम जनों के लिए चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट www.cgdme.in पर नॉन प्रैक्टिसिंग...

आम जनों के लिए चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट www.cgdme.in पर नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) लेने वाले चिकित्सा को एवं चिकित्सा शिक्षा को की सूची सार्वजनिक

न्यूज़ दर्शन@रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में चिकित्सा के क्षेत्र में जनहित का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य विभाग में जनहित में निर्णय लेते हुए जन सुविधाओं के विस्तार के लिए नीति नए कदम उठाए जा रहे हैं इसी कड़ी में मुख्यमंत्री की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर शासन के चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है इसके अंतर्गत आम जनों के लिए चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट www.cgdme.in पर नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) लेने वाले चिकित्सा को एवं चिकित्सा शिक्षा को की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। सूची में यह बात की जानकारी दी गई है कि उक्त चिकित्सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस की जा रही है या नहीं उल्लेखनीय है कि ऐसे चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक जो निजी प्रैक्टिस नहीं करते हैं उन्हें शासन द्वारा वेतन के अतिरिक्त नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए)भी दिया जाता है।

NPA लेने के बाद भी निजी प्रैक्टिस करना प्रतिबंधित है और यह नियम विरुध है।आम जनों को यह जानकारी रहे कि कौन सा चिकित्सक निजी प्रेक्टिस करने के लिए पात्र है और कौन सा नहीं इसके लिए राज्य के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज और डेंटल मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं चिकित्सा चिकित्सा शिक्षा को के द्वारा (एनपीए) लेने अथवा न लेने की जानकारी चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। सरकार का स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा कदम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!