
पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं और आगे भी बिहार के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार की पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और उनका सुशासन मॉडल प्रेरणास्रोत है।

इससे पहले पटना स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगी। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सरकार बनाने का दावा पेस करते हुए राज्यपाल से मिले।
सम्राट चौधरी को नेता चुने जाने के बाद बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया है। जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्जवल कार्यकाल की कामना की।



