न्यूज़ दर्शन लाइव @बलरामपुर, जिला मुख्यालय बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 03 स्थित जुड़नियापारा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के संबंध में प्रशासन द्वारा 45 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।
इस दौरान कलेक्टर ने प्रभावित परिवारों को अवगत कराया कि वर्तमान में केवल प्रथम नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमानुसार आगे भी नोटिस जारी किए जाएंगे तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि तहसील न्यायालय बलरामपुर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला दर्ज है, जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में न्यायालयीन प्रक्रिया एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ दर्शन लाइव यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।
Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है।
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र बलरामपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
संपादक. श्री विकास मण्डल
प्रधान कार्यालय- जोधपुर,चांदो,जिला.बलरामपुर छत्तीसगढ़ पिन.497119 Email- newsdarshanlivein@gmail.com
मो. 9826145525,9977721720



