Homeकार्यक्रमठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी ग्राम...

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 05 जून को आयोजित होगी विशेष ग्राम सभाबलरामपुर,


 04 जून 2026/ 
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आगामी 05 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
इस विशेष ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में विस्तार से चर्चा कर संकल्प पारित किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में वाचन कर उन्हें विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!