Homeअनियमितताकुसमीरामानुजगंज, कुसमी और शंकरगढ़ के किसानों के लिए राहत: अध्यक्ष श्री रामकिशन...

रामानुजगंज, कुसमी और शंकरगढ़ के किसानों के लिए राहत: अध्यक्ष श्री रामकिशन सिंह के अथक प्रयास से अतिरिक्त ऋण सीमा स्वीकृत, 29 जून से नकद वितरण; किसानों ने जताया आभार​ अम्बिकापुर:

संतोष गुप्ता


न्यूज़ दर्शन लाइव @बलरामपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर के अध्यक्ष श्री रामकिशन सिंह जी के अथक प्रयास और विशेष रुचि के चलते रामानुजगंज, कुसमी और शंकरगढ़ क्षेत्र के किसानों को एक बड़ी राहत मिली है। बैंक प्रशासन ने शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इन तीनों शाखाओं के अंतर्गत आने वाले प्रभावित किसानों के खातों में अतिरिक्त साख-सीमा (Additional Credit Limit) स्वीकृत कर दी है।
​अवकाश के दिनों में भी मिलेंगे खाद और बीज
किसानों की सहूलियत को देखते हुए संबंधित शाखा प्रबंधकों और समिति प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे 26 जून से 28 जून 2026 तक (छुट्टियों के दिनों में भी) अपने समिति मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान प्रभावित और पात्र किसानों को नियमानुसार खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।


​29 जून से मिलेगा नकद ऋण, किसानों ने दिया धन्यवाद
बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन क्षेत्रों के किसानों को 29 जून 2026 से नकद ऋण का वितरण भी प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे किसानों को खरीफ सीजन के कार्यों में बड़ी मदद मिलेगी।
​इस बड़ी और समय पर मिली राहत से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। इस त्वरित और किसान-हितैषी निर्णय के लिए सभी किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री रामकिशन सिंह जी का दिल से धन्यवाद

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!