15 सितंबर को करमा पर्व मनाने गया था बेटी-दामाद के घर, नतनिन साथ लौट रहा था घर।

न्यूज़ दर्शन/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चटनिया की नदी के किनारे झाड़ी में फंसा 17 सितंबर को सुबह अज्ञात शव ग्रामीणों को दिखा। जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने चांदो थाना प्रभारी भापेंद्र साहू को दिए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तत्काल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।जहां नदी के किनारे एक अज्ञात करीब 50 वर्ष का व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी की मार्गदर्शन में ग्रामीणों से पूछताछ शुरू किये, पूछताछ में पता चला ग्राम पंचायत चटनिया के देवड़ाढ़ निवासी सुनील नगेसिया उम्र करीब 50 वर्ष 15 सितंबर को करमा पर्व मनाने के लिए डूमर खोली दातरम पाठ गया था। जहां से करमा पर्व मनाने के बाद 16 सितंबर को दिन में अपने 4 वर्षीय नतनीन नमिता नगेसिया के साथ घर देवड़ाढ़ लौट रहा था। तभी नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए। 17 सितंबर को जब सुबह ग्रामीणों को चटनिया नदी में अज्ञात शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी।जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर सुनील नगेसिया का शव बरामद कर पुलिस दूसरा मृतक सुनील नगेसिया की नतनीन नमिता नगेसिया की तलाश शुरू की। तलाशने के लिए बलरामपुर से होमगार्ड गोताखोरो जा सहयोग लिया गया, थाना प्रभारी भूपेंद्र साहू गोताखोरों के साथ मिलकर नदी में तलाशी शुरू की भारी मशक्कत के बाद चटनिया नदी में 4 वर्षीय नमिता नगेसिया का शव बरामद हो पाया है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया है।

बीते तीन दिनों से लगातार क्षेत्र में भारी बारिश हुई है जिससे सभी नदी नाला उफान पर है। एक ही परिवार के दो सदस्य का नदी में बहकर निधन से पूरा परिवार सदमे में है। पूरा गांव में शोक का माहौल है।



