न्यूज़ दर्शन लाइव @बलरामपुर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
योजना के तहत जिले के 61 हजार 357 पात्र किसानों के खातों में कुल 12 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। प्रत्येक पात्र किसान को 2 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी। इस राशि से किसानों को कृषि कार्य बीज, उर्वरक तथा अन्य कृषि निवेश संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी।
कृषि विभाग अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिसके माध्यम से किसानों को नियमित अंतराल पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में किसान सीधे प्रसारण से जुड़ सकेंगे। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से कार्यक्रम में शामिल होने अपील की है।
न्यूज़ दर्शन लाइव यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।
Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है।
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र बलरामपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
संपादक. श्री विकास मण्डल
प्रधान कार्यालय- जोधपुर,चांदो,जिला.बलरामपुर छत्तीसगढ़ पिन.497119 Email- newsdarshanlivein@gmail.com
मो. 9826145525,9977721720



