न्यूज़ दर्शन लाइव @बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी सह सचिव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त शिक्षकीय पदों की पूर्ति हेतु संविदा भर्ती की जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई से 09 जून 2026 तक संयुक्त जिला कार्यालय के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
संविदा भर्ती हेतु जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों बलरामपुर, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, सेमरा-कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर, रामचंद्रपुर, डौरा एवं चलगली में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जानी है। जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बलरामपुर में सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी) 01 पद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय रामानुजगंज में व्याख्याता (अंग्रेजी) 01 पद एवं सहायक शिक्षक कला समूह 01 पद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय वाड्रफनगर में व्याख्याता भौतिकी 01 पद, व्याख्याता वाणिज्य 01 पद एवं व्यायाम शिक्षक 01 पद, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय कुसमी में सहायक शिक्षक कला समूह 01 पद, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय राजपुर में व्याख्यता हिन्दी 01 पद, सहायक शिक्षक कला समूह 01 पद एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला 01 पद, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शंकरगढ़ में व्याख्याता जीव विज्ञान के 01 पद एवं शिक्षक संस्कृत के 01 पद, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रघुनाथनगर में व्याख्याता सामाजिक विज्ञान 01 पद, शिक्षक सामाजिक विज्ञान 01 पद, शिक्षक अंग्रेजी 01 पद, सहायक शिक्षक कला समूह 01 पद, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रामचन्द्रपुर में व्याख्याता सामाजिक विज्ञान 01 पद, शिक्षक विज्ञान 01 पद, सहायक शिक्षक कला समूह 01 पद, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चलगली में व्याख्याता 01 पद, सहायक शिक्षक कला समूह 01 पद तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय डौरा में सहायक शिक्षक कला समूह 01 पद की भर्ती की जानी है।
भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त होना अनिवार्य रखा गया है। संबंधित पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के अनुसार आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
न्यूज़ दर्शन लाइव यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।
Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है।
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र बलरामपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
संपादक. श्री विकास मण्डल
प्रधान कार्यालय- जोधपुर,चांदो,जिला.बलरामपुर छत्तीसगढ़ पिन.497119 Email- newsdarshanlivein@gmail.com
मो. 9826145525,9977721720



