संतोष गुप्ता न्यूज़ दर्शन @बलरामपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 मई 2026 को जिले के विकासखंड कुसमी एवं वाड्रफनगर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन परिसर सबाग में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत पुंदाग, चुनचुना, सबाग, नवाडीहखुर्द, गदामी, कुदाग, जलजली, बादा, डूमरखोली, तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर के हाई स्कूल गैना में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत रघुनाथनगर, बभनी, चरचरी, शंकरपुर, नवगई, सोनहत, रमेशपुर, केसारी, सरना, गैना, बेतो, कमलपुर, करमडीहा क, लंगडी, भरूहीबांस शामिल होंगे। शिविर में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनके त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के द्वारा अधिक से अधिक ग्रामीणों एवं नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।
न्यूज़ दर्शन लाइव यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।
Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है।
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र बलरामपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
संपादक. श्री विकास मण्डल
प्रधान कार्यालय- जोधपुर,चांदो,जिला.बलरामपुर छत्तीसगढ़ पिन.497119 Email- newsdarshanlivein@gmail.com
मो. 9826145525,9977721720



