
रायपुर, 18 अप्रैल 2026 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र “भारत सम्मान” के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
जारी शुभकामना संदेश में मंत्री श्री नेताम ने कहा कि “भारत सम्मान” ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेढ़ दशक के भीतर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आपके सक्षम नेतृत्व एवं पूरी टीम के समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह समाचार पत्र पूरे प्रदेश में अपनी एक विशिष्ट और सम्मानजनक पहचान बनाने में सफल रहा है।

उन्होंने आगे विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी “भारत सम्मान” जनहित, सत्यनिष्ठा एवं निष्पक्षता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए सशक्त और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक एवं प्रेरित करता रहेगा।
मंत्री श्री नेताम ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रधान संपादक श्री जितेन्द्र जायसवाल सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



