HomeUncategorizedजनपद पंचायत कुसमी में सरपंच,सचिवों की बैठक आयोजित

जनपद पंचायत कुसमी में सरपंच,सचिवों की बैठक आयोजित

संतोष गुप्ता l न्यूज़ दर्शन-चांदो

कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत  कुसमी में सीईओ श्री अभिषेक पांडेय के द्वारा मादक पदार्थों के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने के संबंध में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद सीईओ ने द्वारा अफीम की अवैध खेती से संबंधित विषय पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने सरपंचों एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा वे अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सतर्कता रखते हुए संभावित स्थानों का गहन निरीक्षण करें तथा संदिग्ध स्थानों की जानकारी तत्काल  उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने ग्राम पंचायतों के दूरस्थ एवं वन क्षेत्रों का भी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने को कहा।  साथ ही उन्होंने कहा कि  वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और यदि कहीं भी अवैध गतिविधि की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
जनपद सीईओ ने कहा कि प्रशासन द्वारा अफीम जैसे मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी सहित क्षेत्र के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!