
संतोष गुप्ता l न्यूज़ दर्शन -चांदो
विभिन्न होटलों से 13 सिलेंडर जब्तखाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड बलरामपुर एवं रामानुजगंज के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट की जाँच की गयी। जाँच के दौरान बलरामपुर के लाजवाब होटल से 5 सिलेंडर, हवेली रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर, रामानुजगंज के न्यू शशि होटल से 2 सिलेंडर, उमेश होटल से 2 सिलेंडर तथा गोकुल स्वीट्स से 1 सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने के कारण कुल 13 सिलेंडर जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की गयी । अवैध घरेलू गैस के भण्डारण, जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
खाद्य अधिकारी ने बताया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने आम जनता से अपील है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहे अधिकृत सूचनाओ पर ही भरोसा करें।



