
न्यूज़ दर्शन @ बलरामपुर। 01 दिसम्बर 2025 कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत् राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बसंतपुर के अंतर्गत लेदो नदी में 03 ट्रैक्टर एवं कैलाशपुर 02 ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत का उत्खनन व परिवहन किया जा रहा था, जिसे तहसीलदार एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जांच किया गया। जांच में सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर तीन ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस थाना बसंतपुर तथा 02 ट्रैक्टर को वाड्रफनगर चौकी को सुपुर्द किया गया है।



