Homeबड़ी खबरेएक-दो रुपये के सिक्के नहीं लिए तो होगी कार्रवाई जिला प्रशासन का...

एक-दो रुपये के सिक्के नहीं लिए तो होगी कार्रवाई जिला प्रशासन का सख्त निर्देश, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हो मुनादी

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी कर दिल्ली के समस्त एसडीएम,तहसीलदार, मुख्य कार्यपालिका अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है । प्रशासन का मानना है 1 और 2 रूपये के सिक्के चलन से बिल्कुल गायब हो चुका है व्यापारियों एवं आमजन के द्वारा सिक्का नहीं लेने पर लेनदेन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रचलित भारतीय मुद्रा एक एवं दो रूपये के सिक्के बाजार मे खुदरा व्यवसायियों द्वारा नहीं लेने के कारण प्रचलन से बाहर होते जा रहा है, जिससे आमजनों को आर्थिक क्षति एवं लेन-देन मे कठिनाईयां हो रही है। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री आर.एस. लाल ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद सीईओ व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के समस्त शहरों एवं ग्रामों में मुनादी कराकर उपरोक्त मुद्राओं का लेन-देन व्यवहार में रखा जाना सुनिश्चित करें। यदि कोई भी व्यवसायी या आमजन मुद्राओं को लेन-देन से मना करता है तो उसे राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान करना मानकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने को भी कहा है।

एक और दो के सिक्के दौड़ने को तैयार, जिला प्रशासन सख्त

इसलिए समस्त अधिकारियों को शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराकर जानकारी देने के लिए आदेशित किया गया है। तथा सख्त निर्देश भी किया गया है जो भी व्यापारी एवं आमजन के द्वारा एक और दो रुपए का सिक्का लेने से मना करता है उसके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही की जाए ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!