Homeक्राइमछत्तीसगढ़ : बकरी चोरी की सबसे बड़ी लूट बकरी मलिक को जंगल...

छत्तीसगढ़ : बकरी चोरी की सबसे बड़ी लूट बकरी मलिक को जंगल मे बांधकर लूट लिये लाखों की बकरी

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े 41 बकरों और बकरियों की लूट हो गई। यह घटना ना केवल हैरान करने वाली है, बल्कि इससे यह भी साबित होता है कि अब लुटेरे सिर्फ पैसे, गहने और गाड़ियां नहीं, बल्कि जानवरों तक की लूट में भी जुट गए हैं बकरी चोरी का यह पहली घटन इससे पहले भी रात में घर के दरवाजा खोलकर बकरी चोरी करने की घटना में कई आरोपी जेल जा चुके हैं। हम बिना त्यौहार को देखते हैं बकरियों का रेट आसमान छू चुका है जिसका फायदा उठाकर प्लूटो रहने लूट को अंजाम दिया माना जा रहा है बकरियों का बाजार मूल्य कई लाखों में है।

जानिए कब का है बकरी चोरी का मामला
दरअसल, यह पूरा मामला बीते 7 मार्च दोपहर 12 बजे का है। जब बलंगी चौकी क्षेत्र के पटेवा जंगल में रामकैलाश पाल अपने बकरियों को चराने रोजाना जैसे गया था । तभी लुटेरों ने उसे अकेला पाकर पहले बेरहमी से उसको पीटा फिर बकरी मालिक राम कैलाश पाल को बांधकर दूर जंगल में छोड़ दिया और लुटेरों ने उसके 41 बकरियों क को लेकर आरोपी फरार हो गए. इस घटना से चरवाहों में हड़कंप मचा दिया है।

|| शिकायत के बाद पुलिस कर रही बकरियों की तलाश ||


बता दें कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। लेकिन करीब 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। अब पीड़ित ने एसपी के पास न्याय की गुहार लगाई है। मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज करके साइबर की टीम के साथ गंभीरता से इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही सफलता पुलिस को मिल जाएगी।

पीड़ित राम कैलाश पाल ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की है :-
इस पूरे मामले पर पीड़ित राम कैलाश पाल का कहना है कि कि उसकी मेहनत की कमाई उससे छीन ली गई है। उसने प्रशासन से न्याय और अपनी बकरियों को वापस लाने की गुहार लगाई है की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!