Homeबड़ी खबरेबलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 09 (चांदो) में चुनावी सरगर्मी तेज प्रियंका...

जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 09 (चांदो) में चुनावी सरगर्मी तेज प्रियंका ने की दावेदारी

बलरामपुर। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 09 (चांदो) में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका काशी ने क्षेत्र में विकास और बदलाव का नारा बुलंद करते हुए अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। उनके पति, श्री दयाशंकर काशी, जो कि बीजेपी मंडल महामंत्री (किसान मोर्चा, चांदो) हैं, भी उनके समर्थन में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

श्रीमती प्रियंका काशी, ग्राम धनजी, वार्ड क्रमांक 6 (पोस्ट शाहपुर, थाना चांदो) की निवासी हैं, और क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। उनका कहना है कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से वादा किया है कि जीतने पर वे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के लिए प्राथमिकता से काम करेंगी।

जनता का मिल रहा समर्थन :

श्रीमती प्रियंका काशी के चुनाव प्रचार को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनके सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना ने लोगों का दिल जीत लिया है। जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क अभियानों में भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग उन्हें एक उम्मीद की किरण के रूप में देख रहे हैं।

पति का साथ, जीत का विश्वास :

भाजपा के मंडल महामंत्री (किसान मोर्चा, चांदो) श्री दयाशंकर काशी भी अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उनका अनुभव और राजनीतिक समझ श्रीमती प्रियंका काशी के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

व्यवहार से कुशल दयाशंकर ने पिछले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसका फायदा इस चुनाव में मिल सकता है दयाशंकर काशी लोगों के बीच काफी प्रभावशाली है

संपर्क और समर्थन :

पढ़ी-लिखी प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका काशी ने जनता से अपील की है कि वे उन्हें अपना सहयोग करे । उनसे संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर- 7999647906 जारी किया गया है।

बदलाव की लहर :

चांदो क्षेत्र में बदलाव की लहर साफ देखी जा सकती है। देखना होगा कि यह लहर चुनाव में क्या रंग लाती है। फिलहाल, श्रीमती प्रियंका काशी की उम्मीदवारी ने क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!