Homeबड़ी खबरेछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार आगजनी एवं हिंसा मामले में गिरफ्तार 14 आरोपियों को मिली...

छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार आगजनी एवं हिंसा मामले में गिरफ्तार 14 आरोपियों को मिली जमानत…10 जून का मामला

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए 10 को हिंसा और आगजनी मामले में है कोर्ट से लगभग 15 आरोपियों को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पे इन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिली है

जानकारी की अनुसार बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में पुलिस ने कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी की थी व लगभग 13 एफआईआर बलौदाबाजार पुलिस ने दर्ज किया था। इस पूरे घटना ने लगभग 12.53 करोड़ का नुकसान प्रशासन को हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों में से नारायण मिरी को गत दिवस सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी थी जिसके आधार पर अन्य आरोपियों ने भी जमानत याचिका लगाई थी। करीब 43 पिटिशन दायर करने के बाद कोर्ट ने लगभग 15 आरोपियों को आज जमानत दे दी है जिनमें भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, शिक्षक मोहन बंजारे, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे समेत अन्य लोग शामिल है।

14 नाम जिसको मिला जमानत

  1. मोहन बंजारे
  2. नरेंद्र डहरिया
  3. दिनेश चतुर्वेदी
  4. हेमंत बंजारे
  5. रेखराम सोनवानी
  6. बृजेश कुमार
  7. जितेंद्र बंजारे
  8. अक्षय पोर्ते
  9. शैलेंद्र बंजारे
  10. विजय कुमार
  11. हेमंत सारंग
  12. संजय सिंह
  13. हेमंत सिंह
  14. दिनेश कुमार
RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!