
न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। सारे अटकलें खत्म,ओमप्रकाश जायसवाल रिटर्न, बनाये गये पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश संगठन ने पुनः बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश जायसवाल के ऊपर भरोसा जताया है।
संगठन पर्व भाजपा बलरामपुर जिले के चुनाव प्रभारी अखिलेश सोनी,पर्यवेक्षक नरेश नंदे एवं नवनीत मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष भजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई।
बताया जा रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के कुशल नेतृत्व के बल पर पुन: संगठन ने मौका दिया है।
कार्यकर्ताओं को समाधान भाषण में पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर ओम प्रकाश जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भावूक हुये।



