Homeबड़ी खबरेBREAKING NEWS बलरामपुर | अधेड़ ने की धारदार टांगी से युवक की...

BREAKING NEWS बलरामपुर | अधेड़ ने की धारदार टांगी से युवक की हत्या,दारू पीकर रात को दरवाजा खटखटाना पड़ा महंगा

न्यूज़ दर्शन@चांदो बलरामपुर। 19 नवंबर 2024 को सुबह8,30 बजे प्रार्थी नीतू रोशन कुजूर पिता वरना कुजूर उम्र 24 साल निवासी छवारी बस्ती ग्राम करचा थाना चांदो में आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई नितेश कुजूर जो मजदूरी का काम करता था 18 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजे और घर से काम करने के लिए निकला था जिसे आखरी बार जीवित अवस्था में उसकी छोटी बहन सुधा रानी स्कूल से आते समय शाम 4 बजे देखी थी इसके बाद रात में वह घर नहीं आया सुबह 6: बजे करचा गांव की महिला वार्ड पंच जमीला ने आकर बताई कि तुम्हारा भाई रोड में पड़ा हुआ है उसका गला कटा हुआ है वहां आसपास खून फैला हुआ है तभी अपने परिवार के साथ जाकर देखा तो इसके भाई का रोड में छवारी बस्ती में महुआ पेड़ के नीचे मरा पड़ा था उसके गले में कटे हुए धारदार हथियार से मारने का निशान है ।

जो प्राथमिक रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 24/24 धारा 194 बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 48./2024 धारा 103 बीएनएस कायम कर घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कर गवाहों के कथन लेकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर रवाना किया गया है मामले में यह बात सामने आई है कि मृतक नितेश शराब पीने का आदि था जो कल रात में 8 बजे के आसपास अपने ही मोहल्ले के फूलचंद के साथ उसके घर में शराब पी कर के गाली बक रहा थ था दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ जिसकी आवाज मोहल्ले में भी सुन रहे थे जो इन्होंने फूलचंद के द्वारा ही हत्या करने की आशंका व्यक्त किए हैं मामले में आरोपी पुलिस की कस्टडी में है मामले विवेचना चल रही है।

मृतक मर्डर के मामले में पहले जेल जा चुका थामृतक नितेश करीब चार-पांच साल पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है। सजा काटकर अब गांव में रह रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!