
न्यूज़ दर्शन@जशपुर/चांदो। अंबिकापुर के ए.के.कंस्ट्रशन का बंदरचूँवा फरसाबाहर दोकड़ा मे सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जो अंतिम चरण मे है। इसी कंपनी में मृतक मनोज यादव काम करता था दीपावली छुट्टी के बाद एक दिन पूर्व ही अपना घर बलरामपुर के चांदो शाहपुर पंचायत के ग्राम चुरुण्डा निवासी मनोज यादव उम्र करीब 35 वर्ष जशपुर के कुनकुरी में पहुँचा था आये दिन की तरह 13 नवम्बर बुधवार को शब्दमुंडा (नकटीमुंडा)रेबड़ा चौक के पास सड़क का साइड सोल्डर का कार्य करवा रहा था करीब दोपहर 2 बजे तभी तेज रफ्तार पल्सर क्रमांक JH08 F 2026 में सवार व्यक्ति ने मनोज यादव के ऊपर चढ़ा दिया। पल्सर इतना तेज था की टक्कर से मनोज सड़क पर सिर के बल फेकाया गिरते ही सर फट गया अधिक रक्त स्राव होने लगा तत्काल लोगों ने नजदीकी होली क्रॉस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मेरी घोषित कर दिया बताया जा रहा है घटना स्थल मे गंभीर चोट के करण मौत हो गया। मनोज यादव ए.के. कंस्ट्रक्शन अंबिकापुर में 2018 से कार्य कर रहा था। घर मे एकलौता कमाने वाला था अब 6 साल की लड़की एवं 4 साल का लड़का और परिवार हैँ। घटना के बाद से परिवार मातम छाया हुआ है। मृतक मनोज यादव के पिता राम लखन यादव चांदो मंडल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष है।

पुलिस कार्यवाही। घटना के सूचना बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रबंधन ने घटना के दूसरे दिन शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक मनोज यादव का बाइक क्रमांक.CG15DD 9747 एवं ठोकर मारने वाला पल्सर को भी जप्त कर लिया है।
घटना के बाद परिजनों के मदद के लिए आए सांसद विधायक घटना के बाद परिजनों के गुहार पर सांसद चिंतामणि महाराज शामली विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कुनकुरी पुलिस एवं अस्पताल प्रशासन को फोन कर तत्काल सहयोग करने करने के लिए कहा।
ठेकेदार द्वारा नहीं मिला पीड़ित परिवार को सहयोग
मृतक मनोज यादव 2018 से ए.के. कंस्ट्रक्शन के पास अतिरिक्त मैनेजर का काम करता था जोकि दिनांक 13 नवंबर को लगभग 2 बजे के करीब सड़क दुर्घटना से मौत हो गई। सूचना पर संबंधित ठिकेदार के द्वारा कोई भी मदत् नहीं किया यह आरोप मृतक का छोटा भाई नवीन यादव तथा पिता रामलखन यादव ने लगाया है।



