Homeबड़ी खबरेबलरामपुर || नवनियुक्त डॉ मयंक त्यागी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो में...

बलरामपुर || नवनियुक्त डॉ मयंक त्यागी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो में सेवा शुरू

सामरी विधायक उद्धेस्वरी पैंकरा के प्रयास से मिला चांदो अस्पताल को नया डॉक्टर

न्यूज़ दर्शन@चांदो/बलरामपुर। जिले के कुसमी ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो में आखिरकार नया डॉक्टर की नियुक्ति हो गई और डॉक्टर मयंक त्यागी अपना कार्यभार संभाले।

सामरी विधायक उद्धेस्वरी पैंकरा के प्रयास से चांदो क्षेत्रवासियों को मिला नया डॉक्टर। डॉक्टर मयंक त्यागी अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री लेकर पहला पोस्टिंग बलरामपुर जिले के चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिला है। चांदो अस्पताल डॉक्टर की कमी से जूझ रहा था डॉक्टर मयंक त्यागी के आने से अब मरीजों को जिला अस्पताल जाने से मुक्ति मिलेगा। मौसमी बीमारियों का इलाज अब चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो पाएगा।

चांदो अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने से ज्यादातर मरीजों को रात में परेशानी होता था क्योंकि जिला अस्पताल चांदो से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर है। क्षेत्रवासियों को पोस्टमार्टम के लिए भी बलरामपुर जाना पड़ता था एमबीबीएस डॉक्टर के आने से पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को बलरामपुर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!