Homeक्राइमप्रधानमंत्री आवास में फर्जी फर्जी बाड़ा का जांच करने पहुंचे अधिकारी...

प्रधानमंत्री आवास में फर्जी फर्जी बाड़ा का जांच करने पहुंचे अधिकारी के सामने भाजपा जिला उपाध्यक्ष से मारपीट थाना में शिकायत दर्ज

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़े का लगाया था आरोप

न्यूज़ दर्शन@ बलरामपुर। भनोरा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए कामों में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने आवास योजना के तहत बिना जांच और फर्जी जिओ टैग के जरिए मकानों को पूरा दिखाने का आरोप लगाया था अरोप।
2016-17 से 2022 तक भनोरा पंचायत में 61 मकानों को सरकारी दस्तावेजों में पूरा बताया गया, जबकि मौके पर स्थिति कुछ और ही है। कई मकानों का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ, और पैसा निकाल लिया गया। कुछ मकान आधे-अधूरे ही पड़े हैं, और कई हितग्राहियों को इस बात की जानकारी तक नहीं है कि, उनके मकान का पैसा निकाला जा चुका है।
भाजपा नेता ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से तुरंत जांच की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

सोनी ने यह भी कहा कि इस प्रकार की धांधली से गरीब हितग्राही प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं जिला प्रशासन को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया था।
शिकायत पर प्रशासन मामले के संबंधित अधिकारी इस मामले में उचित कदम उठाते भंनोरा ग्राम पंचायत पहुंचे है। अधिकारी ने जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी को भी जांच में उपस्थित होने के लिए कहा जब ओमप्रकाश सोनी मौके पर पहुंचे वहां पर मौजूद लोगों ने ओमप्रकाश सोनी पर मारपीट करने लगा जिसकी शिकायत ओमप्रकाश सोनी ने बलरामपुर कोतवाली थाने में की है।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा, मामले में कमिटी बनाकर जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!