Homeबड़ी खबरेविश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी का भव्य शौर्य पथ संचालन सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी का भव्य शौर्य पथ संचालन सम्पन्न

चांदो में 9 अक्टूबर बुधवार को नवरात्र के मौके पर विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने भव्य शौर्य पथ संचलन निकाला।

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। चांदो में 9 अक्टूबर बुधवार को नवरात्र के मौके पर विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने भव्य शौर्य पथ संचलन निकाला। पथ संचलन चांदो बूढी मां मंदिर होते हुए चांदो थाना से वापस स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल चांदो तक जाकर संपन्न हुआ। यह भव्य कार्यक्रम पहली बार चांदो में संपन्न हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम जिले एवं प्रखंड के दुर्गा वाहिनी के बहनों ने संचालन किया

दुर्गा वाहिनी के बहनों ने मंच साझा करते हुए दुर्गा वाहिनी का महत्व इस समय क्यों है और दुर्गा वाहिनी की आवश्यकता क्यों है आने को ऐसे वीरांगनाओं का जिक्र करते हुए उदाहरण पेश किया। दुर्गा वाहिनी का गठन 8 अक्टूबर 1991 को नवरात्रि के समय हुआ था इसकी भी जानकारी दुर्गा वाहिनी के बहनों ने दी। इस कार्यक्रम से अन्य क्षेत्र के बहनों में उत्साह का संचार होगा आने वाले समय में और भी भव्य कार्यक्रम है ऐसा कहना है दुर्गा वाहिनी की बहनों का।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!