Homeबड़ी खबरेछत्तीसगढ़ : श्रमिकों को विष्णु का तोहफा,फिर से खुलेगा ₹5 में दाल...

छत्तीसगढ़ : श्रमिकों को विष्णु का तोहफा,फिर से खुलेगा ₹5 में दाल भात केंद्र

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में ये घोषणाएं की।

न्यूज़ दर्शन/कोरबा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार के दौरान प्रदेश भर में दाल भात केंद्र खोले गए। जहां 5 रुपये में खाना दिया जाता था। साल 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद साल 2019 में दाल भात सेंटर बंद कर दिए गए।अब एक बार फिर प्रदेश में दाल भात केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। जिसकी घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक कार्यक्रम में किये।

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र,अब 5 रुपया में भरपेट मिलेगा भोजन सरकार का बड़ा फैसला से लोगो में खुशी की लहर इस तारिक से हो जाएगा शुरू…मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: श्रमवीरों के लिए अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र और बच्चों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा योजना होगी प्रारंभ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के मेहनतकश श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशभर में श्रमिकों को 5 रूपए में भरपेट भोजन मिल सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोलने की घोषणा की।

इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षा योजना प्रारंभ करने की घोषणा भी किया। इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चों को श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालय में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!