बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र अंतर्गत (जारियो) चटनिया पंचायत के चटनिया नदी में मिला युवक का शव

न्यूज़ दर्शन बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र अंतर्गत जरि यो चटनिया पंचायत का चटनिया नदी में मिला युवक का शव।
जानकारी अनुसार चटनिया ग्राम के महिलाएं प्रतिदिन की भांति निजी कार्य से नदी गए हुए थे तभी दिखा एक युवक का शव नदी के किनारे पड़ा हुआ है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल चांदो थाना प्रभारी भापेन्द्र साहू को दी।जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।पुलिस मृतक युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है। जरियों का नदी सामरी पाठ के डूमर खोली होते हुए सनिकलती है। नदी में तेज बहाव के कारण युवक नदी के बाढ़ में बह गया ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है,फिलहाल जांच के बाद ही पता चल सकेगा।



