Homeप्रदेशसंभाग में लगातार दो दिन से लगातार हवा के साथ मूसलाधार बारिश...

संभाग में लगातार दो दिन से लगातार हवा के साथ मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त।

कई गांव का बिजली गुल,अंधेरे में लोग, सड़क में गिरा पेड़ वन कर्मियों ने हटाया

न्यूज़ दर्शन/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला सहित सरगुजा संभाग में लगातार 2 दिन से हवा के साथ मूसलाधार बारिश जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल है कई सड़कों पर पेड़ गिरने से सडक़ बाधित रहा, कुछ पेड़ों को वन विभाग के कर्मचारी के द्वारा हटाया गया।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है – इसका असर उत्तर छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड तक है यही कारण है कि रविवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश लगातार दो दिनों से जारी जारी है। अत्यधिक बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है।

बारिश धान एवं मक्का खेती के लिए लाभदायक– किसान भाइयों का मन तो इस सीजन में लेट से बारिश होने के कारण किसानों में चिंता थी परंतु खेती के मौसम में अच्छा बारिश होते रहा अब यह बारिश किसानों के लिए फसलों का अमृत साबित होने वाला है।

मूसलाधार बारिश ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल- बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र के लगभग गांव में बिजली गुल रहा। दो रातों से लोग अंधेरे में गुर्जर बसर कर रहे हैं। बिजली आता जाता रहा माना जाए तो इस भारी बारिश में लोग अंधेरे में गुजरो असर कर रहे हैं।

बिजली के संबंध में जब जूनियर इंजीनियर से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। इंजीनियर साहब फोन उठाने से रहे।

बिजली विभाग के कर्मचारी 2 दिन से खोज रहे हैं फॉल्ट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम को ही बारिश कम होने की संभावना जताई जा गई थी परंतु बारिश कम होने का नाम नहीं बल्कि बारिश राजधानी की और बढ़ते जा रहा है। अभी ऐसा प्रतीत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!