Homeस्वागतजिला पंचायत अध्यक्ष हीरा मुनि निकुंज सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भवानीपुर में...

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा मुनि निकुंज सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भवानीपुर में जबरदस्त स्वागत

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। जिला के चांदो तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर (महकेपी) में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,सहित जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01से निर्वाचित नमिता बड़ा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत ग्रामीणों के द्वारा बजे-गाजे के साथ किया गया । कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम में आए जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,सहित जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी का बारी बारी से लड्डू से तौला गया। स्वागत समारोह के अवसर पर काफी संख्या में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष, हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत सहित जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

ग्राम पंचायत भवानीपुर केपूर्व उपसरपंच उमाकांत यादव ने सभी अतिथियों का आभार जताया उमाकांत यादव द्वारा ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-01 से निर्वाचित नमिता बड़ा के द्वारा सभी अतिथियों का अपना ग्राम पंचायत में स्वागत करते हुए अपने जीत के लिए क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मण्डल सभा को सम्मिलित करते हुए मंचासीन सभी अतिथियों के साथ उपस्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का स्वागत अभिनंदन किया साथी सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से लोगों ने आप पर भरोसा जताया है को भी खराब उतरना होगा

जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप लोगों के द्वारा जिस प्रकार से हम सभी का स्वागत किया गया है, इसके लिए आप सभी का मै दिल से आभार व्यक्त करते हुए आप सभी को सबसे पहले मै होली त्यौहार की बधाई देता हूं साथ ही यह कहा गया कि भाजपा शासन काल में अब चारों तरफ चौमुखी विकास किया जाएगा, सभी का पक्का मकान बनेगा|

जनपद अध्यक्ष बसंती भगत नव निर्वाचित कुसमी जनपद अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए होली त्यौहार की बधाई देते हुए क्षेत्र में सभी प्रकार की चौमुखी विकास कार्य करने की बात कही गई ।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज कहा गया कि बलरामपुर जिला में भाजपा शासन द्वारा 55 हज़ार आवास की स्वीकृति दी गई है,आने वाले समय में और भी सभी प्रकार के विकास कार्य क्षेत्र में किया जाएगा , आप सभी को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो हम सभी को अवगत कराने की कोशिश करेंगे, सभी समस्याओं का हल मिलजुल कर आप सभी के सहयोग से किया जाएगा , तथा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य किया जाएगा ।

स्वागत समारोह कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता इंद्रदेव निकुंज बालेश्वर राम,बालेश्वर राम पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता , सतनारायण यादव, देवसाय भगत,अशोक गुप्ता बसकेपी ग्राम पंचायत के सरपंच नन्हेंलाल लकड़ा,करचा ग्राम पंचायत के सरपंच सतीश भगत,हिरमनिया काशी,रामचंद्र सहित काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन अरुण यादव के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!