Homeराजनितिबलरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजयुमो ने पुतला दहन किया

बलरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजयुमो ने पुतला दहन किया

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बलरामपुर जिला अध्यक्ष पंडित मंगलम पांडे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन भूपेश बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

घटना का विवरणरविवार को बलरामपुर में भाजयुमो ने प्रदेश युवा मोर्चा के आह्वान पर भूपेश बघेल का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

Oplus_131072

भूपेश बघेल ने बागेश्वर बाबा को भाजपा का एजेंट बताते हुए अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा का भी विरोध किया, जिसे भाजयुमो ने सनातन विरोधी बयान करार दिया। मंगलम पांडे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा साधु-संतों का अपमान करती रही है।

पांडेय ने कहा, “कांग्रेस को साधु-संतों पर बोलने का अधिकार नहीं, जो धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देते हैं।” उन्होंने रामसेतु और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस की आलोचना की। बाबा ने भी बघेल के बयान को सनातन का अपमान बताया।

शामिल कार्यकर्ता प्रदर्शन में बलरामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जगनारायण सिंह, नन्दकिशोर गुप्ता, प्रमथ मलिक, विकास यादव, विक्रम गुप्ता, अमित सिंह, कृष्णा गुप्ता, अमन पांडे, अभय गुप्ता, मुलायम सिंह, मनोज यादव, पुनीत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।�

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!