
न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। 2 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने कल 1 फरवरी 2026 पेश केंद्रीय बजट 2026-27 को किसानों के हित में समर्पित बताते हुए विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को हृदय से धन्यवाद दिया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनकी दूरदृष्टि से यह बजट विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा।
बजट की प्रमुख किसान-हितैषी घोषणाएं
विकास मंडल ने बताया कि बजट में उच्च मूल्य वाली फसलों जैसे नारियल, चंदन, काजू, कोको, बादाम, अखरोट पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे छोटे एवं सीमांत किसानों की आय दोगुनी होगी।
बहुभाषी एआई आधारित कृषि उपकरण की घोषणा से किसानों को फसल नियोजन, मौसम पूर्वानुमान, कीट नियंत्रण एवं बाजार मूल्य की जानकारी आसानी से मिलेगी, जो ग्रामीण रोजगार भी बढ़ाएगा।
पशुपालन क्षेत्र में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना एवं किसान उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
संगठनात्मक प्रतिबद्धता
विकास मंडल ने कहा कि किसान मोर्चा इन घोषणाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने कार्यक्रम आयोजित करेगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुन्नलाल चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जयसवाल जी के मार्गदर्शन एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता जी के नेतृत्व में किसान, मजदूर एवं गरीबों के हित में सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।



