Homeबैठकरायपुर : भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च को मुख्यमंत्री सहित प्रदेश प्रभारी...

रायपुर : भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च को मुख्यमंत्री सहित प्रदेश प्रभारी रहेंगे मौजूद

 न्यूज़ दर्शन@रायपुर। 20 मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च को दोपहर 2 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे, जबकि इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने दी जानकारी, संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे शामिल

|| संगठनात्मक विषयों पर होगी चर्चा ||

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने जानकारी दी कि इस बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विशेष चर्चा होगी।

बैठक में ये प्रमुख पदाधिकारी होंगे शामिल

महत्वपूर्ण बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे :–

  • प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य
  • संभाग प्रभारी और सह प्रभारी
  • जिला संगठन प्रभारी और सह प्रभारी
  • सभी जिला अध्यक्ष और निवृत्तमान जिला अध्यक्ष
  • भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी
  • प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक और सह संयोजक
  • महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष
  • निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
  • जनपद पंचायत अध्यक्ष

प्रदेश संगठन को लेकर बनेगी नई रणनीति

बैठक में संगठन को मजबूत करने, पार्टी के आगामी अभियानों और कार्ययोजनाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, जनता से जुड़ाव बढ़ाने और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।

भाजपा नेतृत्व की इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पार्टी के प्रमुख नेता और पदाधिकारी मिलकर भविष्य की रणनीति तय करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!