Homeबिहारबिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने...

बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने प्रधानमंत्री जी का आभार जताया एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

न्यूज़ दर्शन@रायपुर। बिहार चुनाव में अप्रत्याशित ऐतिहासिक एनडीए की जीत के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी काफी उत्साहित है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर ने कहा कि ये एनडीए की ऐतिहासिक जीत है, जनता की आकांक्षाओं की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं नीतीश कुमार का सुशासन का जीत है। बिहार में जंगल राज्य की खात्मा के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर एनडीए के पक्ष में मतदान किया। बिहार में ऐतिहासिक जीत से पूरे छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है।

“बिहार का होगा विकास का बयार डबल इंजन करेगी काम”: प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने इस जीत को देश के यसस्यी प्रधानमंत्री एवं बिहार में सुशासन बाबू नीतीश कुमार के प्रति जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब बिहार में डबल इंजन की सरकार और तेजी से तेजी से विकास करेगी किसान,मजदूर,पलायन हो रहे लोगों के लिए योजनाएं बनेगी,रोजगार सृजन होगा।


महागठबंधन पर प्रहार: श्री ठाकुर ने महागठबंधन पर निशाना भी साधा. उन्होंने आरोप लगाया महागठबंधन के नेताओं ने लगातार बिहार का अपमान करते आया है छठ पूजा में जिस तरह से विपक्ष के नेताओं ने पूजा को लेकर सवाल खड़ा किया, माता बहनों को बिकाऊ कहा ,जिस प्रकार से महागठबंधन के नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां के अपमान किया , इस कारण बिहार की जनमानस महागठबंधन पर भरोसा नहीं किया।

प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने : आगे कहा कि यह चुनाव ‘ बिहार का विकास की जीत’ है। इस जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया।,उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब बिहार के विकास के द्वार खुल चुके हैं डबल इंजन की सरकार चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी यही शुभकामनाओं के साथ छत्तीसगढ़ सहित बिहार के सभी किसानों,माताओं, बहनों, वरिष्ठजनों और युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दे बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए एनडीएनए 202 सीट पर जीत दर्ज कराई है। बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है भाजपा को 89 सीटों पर जीत मिली है भाजपा 101 सीट पर चुनाव लड़ी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!